समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- ताजपुर। प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत में रजा जन सेवा सोसाइटी की ओर से महिला सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने की। संचालन युवा समाजसेवी नुरुज्जोहा आफो ने किया। कार्यक्रम में सोसाइटी सचिव सबाहत परवीन व अध्यक्ष मो. शफीऊर रजा उर्फ चुन्नू बाबू की ओर से अतिथि के हाथों प्रशिक्षण प्राप्त महिला प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किये गए। इस मौके पर बीडीओ रवि भूषण, बीईओ सुरभित कुमार, पूर्व उप प्रमुख नवीन सिंह, कल्पना कुमारी, मुखिया धर्मेंद्र कुमार (कोठिया), पंस सदस्य पवन कुमार यादव, समाजसेवी डॉ. तैमूर अली, नजमुल होदा, खलीलुर रहमान, मो. शकील, जाकिर हुसैन आदि जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.