कौशाम्बी, फरवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चायल के नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत नेपाल सिंह पटेल और विशिष्ठ अतिथि रामनाथ सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा.एसके पटेल रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया और छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि नेपाल सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है, जरूरत है उसे सही दिशा देने की। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन कुमार मिश...