पटना, जून 3 -- कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा है कि विभाग बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के विभिन्न जिलों में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस दिशा में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। मंत्री बुधवार को विभाग के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी के सौजन्य से आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का शुभारंभ करने के बाद अपनी बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि भविष्य में कम-से-कम एक माह की अवधि की आवासीय कला कार्यशाला आयोजित की जाए, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के बच्चे भी भाग ले सकें। कहा कि ऐसे प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विभाग की ओर से उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, ताकि दू...