अररिया, मई 8 -- अररिया, वरीय संवाददाता शुक्रवार को अररिया इंडोर बैडमिंटन हॉल में द्वितीय जिला स्तरीय थांग-टा प्रतियोगिता का भव्य तरीके से आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और साहस का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में सुशील कुमार एवं सान्याल कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मुकेश कुमार सिन्हा तथा कन्हैया कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं नेतृत्व संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत समारोह से हुई, जहां अररिया जिला थांग-टा संघ के अध्य...