शाहजहांपुर, मार्च 7 -- जिले में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का प्रयोग और बिक्री थम नहीं रही है। हर साल यह जानलेवा मांझा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए खतरा बन रहा है। पिछले डेढ़ साल में ही जिले में कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत तक हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद बाजारों में चाइनीज मांझा चोरी-छिपे बिकता रहता है। पुलिस को यह खुली चुनौती जैसा है। सबसे चर्चित हादसा 11 जनवरी 2025 को हुआ था। उस दिन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शाहरुख हसन बाइक से जा रहे थे। अजीजगंज के पास गर्रा पुल पर अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। गर्दन कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाकर कई जगह छापेमारी की थी, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फि...