गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही 12 बाइक सीज की गईं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य चालकों के चालान काटे गए।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार ने किया। चेकिंग अभियान में यातायात निरीक्षक प्रथम, आईटीएमएस प्रभारी, उपनिरीक्षक आईटीएमएस समेत यातायात पुलिस की कई टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद चल रहे दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान 12 बाइकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वा...