गुमला, जून 25 -- चैनपुर।चैनपुर प्रखंड में शंख नदी से प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू खनन और परिवहन किए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू निकालकर विभिन्न स्थानों पर डंप किया जा रहा है तथा 2000 से 2500 रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से बिक्री की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार मानसून के दौरान सरकार द्वारा बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाए जाने के बावजूद क्षेत्र में यह गतिविधि जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।लोगों का कहना है कि अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप, जल संरक्षण और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...