कटिहार, दिसम्बर 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद कटिहार शहर में पॉलिथिन कैरी बैग का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि सड़कों से लेकर बाजारों तक हर जगह पॉलिथिन का बेहिसाब इस्तेमाल हो रहा है। दुकानदार खुलेआम पॉलिथिन में सामान दे रहे हैं और ग्राहक भी बेझिझक उसी में खरीदारी घर ले जा रहे हैं। उपयोग के बाद यही पॉलिथिन कचरे के रूप में सड़क, नाले और खाली जगहों में उड़ती-फिरती दिखाई देती है। नालों के जाम होने का मुख्य कारण बना पॉलिथिन पॉलिथिन का अंधाधुंध उपयोग सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि शहर की बुनियादी व्यवस्था पर भी भारी पड़ रहा है। बाजारों और मोहल्लों के नालों में बड़ी मात्रा में फेंका गया प्लास्टिक जमा होकर जलनिकासी को बाधित कर रहा है। बरसात के दिनों में नाले उसी वजह से सबसे ज्यादा जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.