मुंगेर, मार्च 18 -- तारापुर/ संग्रामपुर, हिन्दुस्तान टीम। राज्य सरकार द्वारा हम-तुम क्रैकर्स बिस्कुट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तारापुर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के निर्देश पर मंगलवार को असरगंज, तारापुर और संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर ने किया। जांच के दौरान अधिकारियों की टीम ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि कहीं प्रतिबंधित बिस्कुट की बिक्री या भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिबंधित उत्पाद को किसी भी स्थिति में न बेचें और यदि उनके पास स्टॉक मौजूद है तो उसे तुरंत वापस करें। एसडीओ राकेश कुमार रंजन ने बता...