पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर, संवाददाता। साठा धान की पौध में खाद का छिडकाव कर रहे ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषत कर दिया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पजाबा के रहने वाले सुरेश 55 पुत्र गोधनलाल मेहनत मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह गांव के ही एक किसान के खेत में लगी साठा धान की पौध में खाद का छिड़काव कर रहे थे। अचानक सुरेश की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर खेत में गिर गए। जानकारी लगते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुचे। डाक्टर ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही परिजन विलाप करने लगे। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.