गोपालगंज, अप्रैल 26 -- गोपालगंज। गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के साखें खास गांव में रविवार को प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी बाइक पर संदिग्ध सामान लेकर साखें खास गांव से गुजर रहा था। ग्रामीणों को शक हुआ कि वह प्रतिबंधित मांस ले जा रहा है। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। ​आक्रोशित भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए उक्त व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जल गई और कुछ ही समय में पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलि...