दरभंगा, मई 29 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे एक साइकिल सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसके साथ चल रहे अन्य दो साइकिल सवार भी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष चंद्रमणि दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव निवासी 50 वर्षीय मो. दाऊद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पोखराम से बलहा गांव के तीन साइकिल सवार प्रतिबंधित पशु का मांस एवं सिर बोरे में भरकर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- संरक्षित पशु की कुर्बानी देने पर महिला समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज इसी दौरान दड़ोखर धाम मंदिर के पास बैठे ग्रा...