मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। अदलहाट के गरौड़ी गांव स्थित घर में पड़वा काटकर उसका मांस बेचने वाले दो आरोपी को पुलिस ने मंगलवार धर दबोचा। मौके से मांस, चापड़ व अन्य अवशेष बरामद हुए। बगैर लाइसेंस ही घर में पड़वा काट रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गरौड़ी गांव एक घर में कुछ लोग भैंस, पड़वा काट रहे हैं। उनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। घर में दो व्यक्ति पड़वा काटते हुए मिले। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मौके से मांस, चापड़ और अन्य अवशेष भी बरामद हुए। मांस को लैब जांच के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपी चोरी छुपे पड़वा काटकर उनके मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी गरौड़ी गांव निवासी रहीश और सोनभ...