गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। चक्करपुर गांव में प्रतिबंधित मांस पकाने के बाद इसका विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। महिला की जमानत याचिका पर आठ जून को सुनवाई होगी。

शिकायत और वीडियो का अनुवाद चक्करपुर निवासी दिनेश यादव ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई उज्ज्वल के व्हाट्सऐप नंबर पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो बंगाली भाषा में था, जिसे पूरी तरह समझने के लिए उन्होंने अपने एक बंगाली किरायेदार से इसका हिंदी अनुवाद करवाया। अनुवाद के बाद पता चला कि वीडियो में एक महिला पश्...