दरभंगा, मई 29 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भगवतीपुर हाजीगंज टोला में गोवंश वध की जानकारी मिलते ही तनाव उत्पन्न हो गया। जानकारी मिलते ही बीडीओ विक्रम भास्कर, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मांस को जब्त कर मिट्टी में दबा दिया गया। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। इस मामले में सिंहवाड़ा थाने में थानाध्यक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मो. मुर्शीद के घर में प्रतिबंधित मांस रखा गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मुर्शीद की पत्नी गुरनाज खातून ने गोवंश की कुर्बानी स्वीकार की। यह भी पढ़ें- गोवध मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। मौके से प्लास्टिक में रखा मांस और बोरे में कटा सिर बरामद हुआ। पशु चिकित्सक ने जांच के लिए नमू...