आजमगढ़, फरवरी 27 -- सरायमीर। स्थानीय पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का वध करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को 21 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बखरा गांव निवासी मो. दानिश को उसके गांव के पास से टेंपो के साथ पकड़ा। टेंपो से प्रतिबंधित मवेशी के सिर, 21 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस, चापड़, चाकू आदि सामान बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...