चंदौली, फरवरी 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के समीप रविवार की देर रात एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पास 60 किलों प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी वाराणसी का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...