मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महना ब्रह्ममपुरा पथ पर चकचुहर गांव के समीप शुक्रवार को बाइक पर लदा प्रतिबंधित मांस के साथ अधेड़ पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधेड़ की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना में सामूहिक आवेदन दिया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया अधेड़ कांटी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव से बाइक पर प्रतिबंधित मांस ले जा रहा था। इस दौरान चकचुहर गांव स्थित पुल के समीप उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित अधेड़ को हिरासत में ले लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अधेड़ कांटी थाना क्षेत्र के बसतपुर का निवासी है। जब्त मांस की पशु चिकित्सक डॉ. हीरा रजक से जांच कराई गई, जिसमें प्रतिबंधित मांस की पुष्टि हुई है। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.