अलीगढ़, मार्च 31 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करते हुए गाड़ी में टक्कर मार दी। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से करीब चार कुंतल मांस, सिल्वर रंग की क्रेटा कार, दो अवैध छुरियां, रस्सी के टुकड़े और पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन की शीशियां बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी और उसके साथियों ने नेशनल हाइवे के एक मैरेज गार्डन के पास नाले में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष फेंके थे। इसकी पुष्टि सीसीटीवी व सर्विलांस से हुई। सोमवार की सुबह कीरतपुर टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे अकराबाद पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अल्तमश पुत्र नवी निवासी गांव डक्का जि...