रांची, अप्रैल 5 -- खूंटी, संवाददाता। जरियागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गोवंशीय पशु के मांस की खरीद-बिक्री के मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई चार अप्रैल को ग्राम बड़का रेगरे के बगीचा टोली सरना स्थल के पास जंगल क्षेत्र में की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में महुआटोली, बड़का रेगरे निवासी 55 वर्षीय सोमरा उर्फ इमिल आईन्द और बगीचाटोली, बड़का रेगरे निवासी 56 वर्षीय निरल आईन्द के नाम शामिल हैं।पुलिस ने घटनास्थल से करीब 1.80 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के औजार, तराजू, बटखरे, लकड़ी के बोटा सहित कुल 5 मोटरसाइकिल और 2 साइकिल जब्त की है। जब्त वाहनों में लूना, सीबीजेड एक्सट्रीम, हीरो कंपनी की बाइक, पल्सर 200 और पैशन प्रो शामिल हैं।इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.