बरेली, जनवरी 27 -- बरेली। किला के मोहल्ला छीपी टोला निवासी मुशाहिद खान को गीता देवी की बगिया से गिरफ्तार किया गया। वह मांझा में शीशा का लेप लगाकर उसे खतरनाक बना रहा था। इसके अलावा बाकरगंज निवासी अब्दुल रजा, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद अजीम और उवैश खां को आठ चरखी मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार चरखी चाइनीज मांझा की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.