बाराबंकी, मार्च 27 -- मसौली (बाराबंकी),संवाददाता। जिले के थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ागांव स्टेडियम के पास पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मसौली व सफदरगंज थानों की संयुक्त पुलिस टीम की घेराबंदी में फंसे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर पुलिस के हाथ लग गया। घायल आरोपी को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी पर विभिन्न जिलों में करीब 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गश्त के दौरान मिली संदिग्ध की सूचना-मसौली व सफदरगंज थानों की संयुक्त पुलिस टीम गुरुवार देर रात क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बड़ागांव स्टेडियम मोड़ और चंदनपुरवा तिराहे के पास नेवला करसण्डा-आईआईटी मार्ग की तरफ से एक सं...