गढ़वा, मई 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य पथ पर जयनगरा गांव में 17 मवेशियों से भरे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। यह मामला तब सामने आया जब वाहन पिकअप सड़क किनारे खड़ी जयनगरा निवासी शंकर प्रसाद मेहता के ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। उसके बाद ग्रामीणों पिकअप वाहन को घेर लिया। उसके बाद देखा कि इस वाहन में मवेशियों को मुंह, पैर एवं अन्य भाग को एक दूसरे मवेशियों में बांध कर 17 मवेशियों को लोड किया गया है। उसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पिकअप वाहन के उप चालक को दबोच लिया। वहीं इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया गया। सूचना पाकर गश्ती दल में शामिल एएसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ जयनगरा पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने सभी मवेशियों को खोल कर वाहन से नीचे उतारा और उपचालक लाल मोहम...