प्रतिबंधित मवेशी लदा पिकअप जब्त, चालक फरार
सिमडेगा, जून 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है। सोमवार के देर रात की है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया परंतु पशु तस्कर के द्वारा वाहन नहीं रोका गया इसी क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी क्रम में चालक भागने में सफल रहा। इधर पुलिस ने छह प्रतिबंधित मवेशी को जब्त कर लिया। इधर पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.