पाकुड़, मई 24 -- बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक के दौरान कहा गया कि पर्व के समय किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की बात कही। यह भी पढ़ें- सौहार्द बिगाड़ने वालों की सूचना दें, कार्रवाई होगी: बीडीओ थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व के दौ...