बाराबंकी, मार्च 26 -- मसौली। सफदरगंज व मसौली थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधित मवेशियों की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर मजरे नसीरनगर निवासी छोटेलाल कनौजिया पुत्र राम औतार की प्रतिबंधित मवेशी को चोर 17 फरवरी की देर रात खोल ले गए थे। खेत में वध कर मांस उठा ले गए थे। कुछ दिन पहले ग्राम रसौली के मोहल्ला कटरा निवासी रामविलास प्रजापति के प्रतिबंधित मवेशी को चोर खोल ले गए थे। नाले के पास उसका वध कर मांस उठा ले गए थे। इसी तरह 17 मार्च की रात थाना मसौली के सुल्तानपुर गांव के राकेश यादव पुत्र रामदुलारे यादव की दो प्रतिबंधित मवेशियों की चोरी कर हत्या की गई थी। 25 मार्च की भोर बड़ागांव बांसा मार्ग पर स्थित नहर के किनारे एक बोरी में प्रतिबंधित मवेशी के अवशेष...