प्रतिबंधित मछलियां बेचते पकड़ा गया दुकानदार, 8 पेटी मछली जब्त
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- इकदिल। मत्स्य विभाग की टीम ने गुरुवार को इकदिल क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित मछलियों की बिक्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान नेशनल हाईवे किनारे सर्विस रोड के पास बनी एक दुकान से यमुना और सेंगर नदी से पकड़ी गई प्रतिबंधित मछलियों की आठ पेटी बरामद की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र के मछली कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मत्स्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी की। जांच में भानु निषाद की दुकान पर प्रतिबंधित मछलियां बिकती मिलीं। विभाग ने जब्त मछलियों की नियमानुसार 14 हजार 500 रुपये में नीलामी करा दी। उन्होंने बताया कि मत्स्य प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा 1 जून से 30 अगस्त तक यमुना सहित अन्य नदियों से मछलियां पकड़ने और उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.