मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम प्रतिबंधित प्लास्टिक, रबर, टायर एवं औद्योगिक कचरे व दिल्ली से आ रहा आरडीएफ आदि को जलाए जाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर विजय हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासनिक ढिलाई के कारण यह अवैध कार्य लगातार जारी है। ज्ञापन में मांग की कि जनपद में प्लास्टिक व रबर जलाने की घटनाओं पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लागू करते हुए दोषी कबाड़खानों, फैक्ट्रियों व व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो नागरिकों को जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...