मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, अजय कुमार पांडेय। प्रतिबंध के बावजूद बाजार पर कब्जा जमाए प्लास्टिक की थैलियां कागज के ठोंगे को ठेंगा दिखा रही हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण शहर में प्रतिबंध बेअसर है। कागज की थैलियों के उत्पादन में कमी आने से कई परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर में करीब दो दशक पहले तक कागज की थैलियों का बड़ा कारोबार था। इसे बनाने से लेकर बाजार तक पहुंचाने में हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ था। शहर के गन्नीपुर स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में बसे बंगाली परिवारों के अलावा पक्की सराय, जेल चौक, रामबाग इलाके में बड़ी संख्या में लोग इस कारोबार से जुड़े हुए थे। इन घरों के चूल्हे इसी कारोबार से जला करते थे, लेकिन आज व्यवसाय ठप है। प्रशासन प्लास्टिक की थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.