नैनीताल, जनवरी 7 -- गरमपानी। खैरना, छड़ा और गरमपानी की मुख्य बाजार में बुधवार को जिला पंचायत नैनीताल के कर अधिकारी विजय कुमार सिंह बिष्ट की टीम और खैरना पुलिस के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में जाकर प्लास्टिक के बैग, गिलास-प्लेट व कूड़ा निस्तारण को लेकर चालानी कार्रवाई की। 21 व्यावसायियों से 10,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। कर अधिकारी ने चेतावनी दी कि दोबारा प्रतिबंधित सामग्री मिली तो जुर्माना कई गुना बढ़ाया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट, कर सहकर्ता इतिश कुमार, दर्शन चौधरी, मान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...