बांदा, जून 26 -- अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी में प्रतिबंधित प्रजाति के पांच पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीट इंचार्ज नरैनी वन रक्षक अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को सूचना मिली थी कि ग्राम चौकी में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों को काट दिया गया है। सूचना पर वन विभाग और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कटे हुए पेड़ों के अवशेष मिले। स्थानीय जांच में पता चला कि ग्राम चौकी निवासी रेवती रमण उपाध्याय पर बिना सक्षम अनुमति के प्रतिबंधित प्रजाति के पांच अर्जुन वृक्ष कटवाए हैं। यह भी पढ़ें- 11 पेड़ काट डाले, तीन के खिलाफ केस मौके पर पेड़ों के ठूंठ भी पाए गए। 'इस मामले में आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं व...