बांदा, जून 16 -- नरैनी। नरैनी रेंज के वन रक्षक (बीट प्रभारी) अंकित कुमार ने नरैनी कोतवाली में आरा मशीन संचालक व एक अन्य के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया एसडीएम नरैनी ने रविवार को कालिंजर रोड पर विंदा प्रसाद की आरा मशीन में जांच की। मौके पर आम व जामुन के पेड़ के कई बोटे चिराई के लिए मिले। जबकि ये प्रतिबंधित प्रजातियां हैं। संचालक विंदा ने बताया यह लकड़ी नरैनी के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी आलोक वाजपेयी की है। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही लकड़ी को सीज करते हुए आरा मशीन संचालक विंदा प्रसाद के सुपुर्दगी में किया गया। यह भी पढ़ें- आठ बोटा चंदन की लकड़ी बरामद, तीन आरोपी तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...