हरदोई, जून 13 -- पिहानी। कस्बे में शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ पालिका की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका की टीम ने डीसीएम पर बाहर से मंगवाई गई प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक गिलास को पकड़ लिया और जुर्माना की कार्रवाई की। इसके अलावा कई दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें इसका इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...