हापुड़, जून 17 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब पांच कुंतल प्रतिबंधित पशु का मांस, एक थ्री-व्हीलर, और दो छुरी बरामद की है। आरोपी बुलंदशहर जनपद के खुर्जा से मांस लाकर यहां एकत्र कर मुरादाबाद और दिल्ली सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गौमास की तस्करी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तारतस्करी की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सोमवार को रामपुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक हरे रंग के थ्रीव्हीलर में प्रतिबंधित पशु का मांस और उसके अवशेष लेकर कुछ लोग रामपुर रोड से पुरानी च...