प्रतिबंधित पशु के धड़ के साथ पकड़ाया आरोपी गया जेल
गिरडीह, जुलाई 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। द्वारपहरी गांव में प्रतिबंधित पशु के धड़ के साथ पकड़े गए आरोपी को जमुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु का धड़ लेकर जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान संदीप साव (पिता- स्व. गोंदो साव), निवासी बहादुरडीह, थाना बेंगाबाद के रूप में हुई। इसके बाद उसे संबंधित कांड में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल फोटो परिचय: 10 grd 136 गिरफ्तार आरोपी संजय साव को जेल भेजती जमुआ पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.