फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आकुपुर मोड़ के पास स्थित सरायमीना गांव के एक खेत में सोमवार देर रात प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से इलाके में हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे कार्यकर्ताओं ने खेत के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं और तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने में देरी हुई, जिससे गोकशी करने वाले मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी मौके पर पशु के अवशेष मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने ...