शामली, मई 20 -- कैराना। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने, सड़कों पर नमाज अदा न करने तथा पशुओं के अवशेष खुले में न डालने की अपील की। बुधवार शाम करीब छह बजे कोतवाली परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि ईद का त्यौहार शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष खुले में न डाले जाएं और सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि श...