सहारनपुर, मार्च 3 -- देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ के निकट बाबूपुर नगली मार्ग पर एक मकान में हुई प्रतिबंधित पशु के कटान के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। सोमवार शाम को बाबूपुर नगली रोड स्थित एक मकान में प्रतिबंधित पशु के कटान की सूचना से लोगों में रोष फैल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग निकले थे जबकि मौके से कटान के उपकरण और कुछ अवशेष बरामद किए गए थे। मंगलवार को पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी दानिश सहित पांच अज्ञात के खिलाफ गोअधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि दानिश की गिरफ्तारी को पुलिस टीम छापेमारी कर र...