रुडकी, जून 24 -- ​मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे तीन जीवित प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नारसन आरटीओ चेकपोस्ट पर तैनात परिवहन सहायक निरीक्षक प्रदीप सैनी ने निर्माण धर्मकांटा के पास एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन रोकने के बजाय उसे तेजी से भगा ले गया। परिवहन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को नारसन खुर्द कट पर रोक लिया। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...