रांची, मई 27 -- बुंडू, संवाददाता। बकरीद पर्व को लेकर बुंडू में बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। ऐसी सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी, एसडीपीओ ओम प्रकाश, अंचल अधिकारी बुंडू, बुंडू थाना प्रभारी, तमाड़ थाना प्रभारी समेत पुलिस बल शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर में फ्लैग मार्च उन्होंने कहा...