मधुबनी, मई 10 -- मो. माजिद हरलाखी। प्रतिबंधित नशीली दवा कांड में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान बिटुहर गांव निवासी संजय मंडल के रूप में हुई है। करीब 19 माह पूर्व पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 284/25 के नजदीक भारी मात्रा में नशीली दवा व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। मामले में एसएसबी के प्रतिवेदन पर हरलाखी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था। पुलिस अनुसंधान में जब्त बाइक उपरोक्त आरोपित के नाम से रजिस्टर्ड है। जो नशीली दवा के धंधे में शामिल था। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित नशीली दवा मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार अनुसंधान के उपरांत पुलिस ने बाइक मालिक को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत ...