मोतिहारी, जून 22 -- रक्सौल। भेलाही पुलिस ने थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर भारी मात्र में प्रतिबंधित नशीली दवा की नेपाल तस्करी करते एक तस्कर शिवबरत कुमार भेलाही निवासी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुष्टि थानाध्यक्ष श्री कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी उस वक्त गुप्त सूचना पर की गयी,जब तस्कर नशीली दवा के खेप को लेकर नेपाल सीमा की ओर जा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोक तलाशी ली तो उसके पास से उक्त प्रतिबंधित नशीली दवा का खेप बरामद हुआ। नशीली दवा बरामद होते ही मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद नशीली दवा में ऑनरेक्स कफ सिरप 12 पीस, ट्रेमोल 50 पीस, ट्रामडोल कैप्सूल 26 फाइल कुल 260 पीस शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार केस दर्ज कर नशीली दवा को जब्त कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...