प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो धंधेबाज धराए
मधुबनी, सितम्बर 22 -- हरलाखी, एक संवाददाता। पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने 3.9 लीटर संदिग्ध कोडीन युक्त कफ सिरप सहित अन्य संदिग्ध प्रतिबंधित व नशीली दवाओं के साथ दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी ने यह कार्रवाई बॉर्डर पीलर संख्या 284/20 से लगभग 600 मीटर भारतीय क्षेत्र में दुर्गापट्टी गांव के निकट की है। दुर्गापट्टी गांव की ओर से दो व्यक्ति आते दिखे तो एसएसबी ने तलाशी ली और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान हरलाखी गांव निवासी रविंद्र राय व डबलू कुमार के रूप में एसएसबी द्वारा बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने एसएसबी को बताया कि विशौल गांव निवासी शिवम कुमार झा से प्राप्त की है। आगे पूछताछ में उक्त सामग्री को नेपाल में राहुल यादव, आसिफ और असफाक आलम को बेचने जा रहा था। बरामद सभी सामग्री एवं दोनों गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.