मोतिहारी, अप्रैल 30 -- रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सौल पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने गुरुवार को महदेवा नोनियाडीह सैनिक रोड के पास छापेमारी कर एक कार से नेपाल ले जाए जा रहे प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन की भारी खेप बरामद करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

तस्करों की पहचान थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील महतो 34, पिता जंगी महतो, निवासी धर्मनगर वार्ड संख्या 12, थाना कलैया, जिला बारा नेपाल तथा पूरन ठाकुर 32, पिता देवेंद्र ठाकुर, निवासी श्रीपुर वार्ड संख्या 11, जिला पर्सा नेपाल के रूप में की गई है। दोनों आरोपी लंब...