मधुबनी, फरवरी 4 -- हरलाखी। पूर्व के प्रतिबंधित दवा के मामले में नामजद एक फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी जय कुमार महतो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब दस माह पूर्व भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के उपरांत इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया। हालांकि प्राथमिकी के बाद पुलिस ने एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले में नामजद दो आरोपित पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। जिसमे एक आरोपित को पुलिस ने बीते मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.