मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की नार्कोटिक्स टीम ने सोमवार को मुजफ्फरनगर की जिला परिषद मार्केट में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया और कई दवा व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए। टीम ने मौके से नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में ब्रज फार्मा के संचालक राहुल शर्मा को हिरासत में लिया है, जिन्हें टीम अधिकारी अपने साथ ले गई। हरियाणा में पकड़े गए किसी तस्कर की निशानदेही पर नार्कोटिक्स विभाग की टीम सोमवार को जिला परिषद मार्किट में पहुंची। वहां ब्रज फार्मा के संचालक राहुल शर्मा को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने शामली में कुछ दवाइयों की सप्लाई की है, जो प्रतिबंधित है। इसके अलावा पांच अन्य दवा व्यापारियों को भी संदिग्ध मानते हुए जांच तेज क...