दरभंगा, जून 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक हुई। समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ रहा खतराबैठक के निर्णय डीएम ने सहायक औषधि नियंत्रक एवं सभी औषधि निरीक्षकों को वर्तमान में दवा दुकानों का किये गए निरीक्षण को बढ़ाकर दुगुना करने का निदेश दिया। सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि औषधि निरीक्षकों को एक कमरा तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जप्त दवा को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में सहायक औषधि नियंत्रक एवं औषधि निरीक्षकों ने शहरी क्षेत्र में आसूचना द्वारा प्रतिबंधित टैबलेट कफ सिरप आदि चिन्हित किए जाने संबंधी सूचना से एसएसपी एवं डीएम को अवगत कराया। य...