अररिया, अक्टूबर 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के मोरंग और सुनसरी जिलों में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इलाका प्रहरी कार्यालय पकली की टीम ने सुन्दरहरैंचा स्थित त्रिवेणी चौक निवासी समीर राई को 370 टैबलेट स्पास्पेन और 380 टैबलेट ट्रामाडोल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सुनसरी जिले के धरान स्थित देउराली मंगल चौक निवासी उत्तम राई और सागर राई को इलाका प्रहरी कार्यालय धरान की टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 360 टैबलेट ट्रामाडोल और 362 टैबलेट स्पास्पेन बरामद की गईं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...