देहरादून, अप्रैल 25 -- कांवली क्षेत्र में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध कारोबार का खुलासा किया। इस दौरान कई पैट शाप्स से 109 तोते पकड़े गए। जबकि दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित तोतों की खरीब फरोख्त का काम करते हैं। जबकि ये वन्यजीव संरक्षण का उल्लंघन है। सूचना के आधार पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी के नेतृत्व में मालसी रेंज की टीम ने कांवली क्षेत्र के विभिन्न आवासीय परिसरों और पालतू पशु दुकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- जेट आज, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा इस दौरान टीम को बड़ी संख्या में रोज-रिंग्ड पैराकीट, अलेक्जेंड्रिन पैराकीट और प्लम-हेडेड पैराकीट तोते ...