हरिद्वार, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद से हरिद्वार आए दो युवक रविवार को गंगा के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाते समय डूब गए। सूचना मिलने पर जल पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजनगर स्टेशन गाजियाबाद निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगत सिंह त्यागी परिजनों के साथ हरिद्वार आए थे। रविवार को वे दूधियाबन के पीछे स्थित ठोकर नंबर-1 पर नहाने चले गए। वे इस दौरान दोनों गहरे पानी में उतर गए। पानी का बहाव तेज होने से वे संतुलन नहीं बना सके और पानी में डूब गए। यह देखकर गंगा किनारे मौजूद उनके परिजनों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी रोड़ी बेलवाला पुलिस मौके पर पहुंची।इसके बाद जल पुलिस को बुलाया गया। जल पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.